फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: हिसार के इस गांव के लोग नहीं करवाएंगे कोरोना जांच, पंचायत ने लिए कई चौंकाने वाले फैसले

Tue, 18 May 2021 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में कोरोना कहर बरपा रहा है। सोमवार को प्रदेश में 7488 नए केस दर्ज किए गए। प्रदेश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में मसूदपुर पंचायत का यह फैसला प्रशासन की मुसीबत बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन
मसूदपुर में पंचायत करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन हिसार जिले के मसूदपुर गांव की पंचायत ने इस कोरोना काल में कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। सरकार के विरोध में इस गांव की पंचायत ने कोरोना नियमों को मानने से इनकार कर दिया है। ग्रामीण अब लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे और पुलिस को गांव में नहीं घुसने देंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को गांव में पंचायत कर सर्वसम्मति से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए कोरोना केयर सेंटर को हटाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा पुलिस प्रशासन और कोरोना जांच से संबंधित किसी भी टीम के गांव में आने पर पूर्णतय पाबंदी लगा दी गई है। 





पंचायत में फैसला लिया गया कि गांव का कोई भी व्यक्ति कोरोना टेस्ट नहीं करवाएगा। सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन को पंचायत ने हटा दिया है। अब गांव की सभी दुकानें पहले की तरह खुली रहेंगी। गांव में की जाने वाली शादी समारोह में किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं होगी खासकर लोगों की संख्या को लेकर। पंचायत द्वारा एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी के 20 सदस्य हर वक्त गांव के बस स्टैंड पर मौजूद रहेंगे और पुलिस प्रशासन को गांव में आने से रोकेंगे। गांव में फल और सब्जियों के रेट में कटौती की गई है। अब पंचायत द्वारा तय की गई कीमत पर फल और सब्जियां बेचने होंगे।  
विज्ञापन

  

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चरम पर जाने के बाद अब नीचे आने लगी है। पिछले 27 दिन में सोमवार को पहली बार 8 हजार से कम नए केस मिले। राज्य के 17 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही है। 20 अप्रैल को 7811 केस आए थे। इस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 8.45 प्रतिशत है, एक दिन की पॉजिटिविटी दर घटकर 14.94 प्रतिशत रही। एक्टिव केसों की संख्या घटकर 83,161 रह गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें