फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट बाहुल्य वाले वित्तमंत्री कैप्टन के गांव में प्रीति को मिली चौधर

Mon, 18 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती चुनाव के दूसरे चरण में खांडाखेड़ी के ग्रामीणों ने प्रीति शर्मा को सरपंच चुन लिया। उन्होंने कड़े मुकाबले में गिना देवी को 138 वोटों से मात दी।
विज्ञापन


इस पंचायती चुनाव में कैप्टन अभिमन्यु के परिवार ने दूरी बनाए रखी। वो वोट डालने के लिए अपने पैतृक गांव भी नहीं पहुंचे। ग्रामीण सारा दिन वित्त मंत्री के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे रहे।

गांव खांडाखेड़ी में 5 हजार 714 मतदाता हैं। गांव में कुल 20 वार्ड हैं और चुनाव के लिए 12 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। चुनाव में सरपंच पद के लिए 8 उम्मीदवार थे।
विज्ञापन


इनमें सुनीता देवी, गेजो देवी, प्रीति, सुमन, कृष्णा, गिना, अनीता व पूर्व सरपंच राममेहर की पत्नी राजबाला चुनाव मैदान में थीं।

कड़े चुनावी मुकाबले में प्रीति शर्मा ने सभी उम्मीदवारों को पछाड़कर 238 वोटों से जीत हासिल कर वित्त मंत्री के गांव की चौधर अपने हाथों में ली।

नव निर्वाचित सरपंच का यह कहना : नव निर्वाचित सरपंच प्रीति शर्मा ने बताया कि वो अपने गांव को विकास के मामले में काफी दूर तक ले जाना चाहती है। गांव का विकास शहर की तर्ज पर करवाएंगी। सभी को साथ लेकर विकास करेंगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें