फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार फ्री डे : महीने में एक बार जरूरी, सप्ताह में एक दिन हो तो और बेहतर

Mon, 18 Jan 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कार फ्री डे सिस्टम लागू करने की मांग को लेकर रविवार को वार्ड नंबर दो के पार्षद प्रतिनिधि मुकेश बंसल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व सुंदर नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान ने भाग लिया। इस दौरान कार फ्री डे को लेकर मंथन हुआ। वार्ड दो के लोगों ने प्रशासन को कार फ्री डे को लेकर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

एक दिन गाड़ी छोड़ साइकिल पर या पैदल चलो ः सुंदर नगर व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के प्रतिनिधियों ने मीटिंग में कहा कि कार फ्री डे महीने में एक बार तो अवश्य लागू हो। वैसे तो इसे सप्ताह में एक दिन किया जाना बेहतर है। उन्होंने कहा कि कम से कम एक दिन तो लोग गाड़ी छोड़कर पैदल या साइकिल पर चल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद: मीटिंग में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रधान हनुमान गर्ग, सचिव सत्यवान बूरा, एचएस बामल, मनोज कुमार, उमेद सिंह पूनिया, ओमप्रकाश श्योराण, राधेश्याम शर्मा, महाबीर बसंल, सुंदर नगर एसोसिएशन प्रधान राजकुमार बेनीवाल, सेवा भाव ट्रस्ट प्रधान मुकेश बंसल, चंद्रभान, दरिया सिंह, सूबे सिंह बेनीवाल, राजकुमार गोयल, कुलदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें