फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री टीयर सिक्योरिटी के बाबजूद टेंडर के लिए फिर चले लात-घूंसे

Wed, 08 Mar 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
हिसार। पंचायत भवन में टेंडर के दौरान मौजूद पुलिस और बोलीदाता - फोटो : bureau
विज्ञापन
जिले की 24 अनाज मंडियों में गेहूं उठान के टेंडर में थ्री टीयर सिक्योरिटी के बाद फिर से लात घूंसे चले। पंचायत भवन के बाहर निकलते ही सुशील कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सुशील को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह फूड सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से लघु सचिवालय में टेंडर खोलने से पहले ही लात घूंसे चल गए थे। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को बंद कर दिया गया। बाद में अधिकारियों ने 7 मार्च को टेंडर खोलने का निर्णय लिया था। जिला प्रशासन ने इसके लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया। इसमें पुुलिस व होमगार्ड के करीब 40 जवान लगाए गए। पंचायत भवन में टेंडर तक पहुंचने से पहले तीन जगह पर सुरक्षा जांच लगाई गई थी। एचएयू के गेट के पास पहला सुरक्षा नाका लगाया गया था। इसके बाद पंचायत भवन के मेन गेट पर पुलिस का दूसरा नाका था। तीसरा नाका हाल के गेट पर लगाया गया था। जिस मंडी का टेंडर खोला जाना था केवल उन फर्म के सदस्यों को ही अंदर बुलाया जा रहा था। उकलाना मंडी के लिए टेंडर भरने के बाद सुशील कुमार पंचायत भवन परिसर के गेट से बाहर निकले थे। वे कुछ दूर चले थे कि पांच-छह लोगों ने उनको लात-घूंसे मारकर घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सुशील कुमार ने बताया कि उसने पंचायत भवन में गेहूं उठान का टेंडर भरा था। दूसरे ठेकेदार को उसका टेंडर भरना रास नहीं आया। दूसरे ठेकेदार के पांच-छह गुर्गों ने उस पर हमला किया। लात घूंसे बरसाते हुए उसे चोटिल कर दिया।

कितने ज्यादा रेट पर छूटे टेंडर
मंडी    पिछले साल के रेट    इस साल के रेट
आदमपुर    247 गुना    250 गुना
अग्रोहा    100 गुना    208 गुना
बरवाला    178 गुना    175 गुना
बास    460 गुना    520 गुना
बांडाहेड़ी    150 गुना    134 गुना
घिराय    114 गुना    138 गुना
हांसी    258 गुना    292 गुना
हसनगढ़    135 गुुना    117 गुना
हिसार    107 गुना    170 गुना
खांडा खेड़ी    153 गुना    143 गुना
खेड़ी जालब    155 गुना    137 गुना
कौथ कला    147 गुना    147 गुना
लोहारी राघो    187 गुना    242 गुना
नारनौंद    219 गुना    489 गुना
पाबड़ा    123 गुना    113 गुुना
श्यामसुख    95 गुना    94 गुना
सिसाय    299 गुना    379 गुना
दौलतपुर    133 गुुना    129 गुना
उकलाना    109 गुना    91 गुना
बालसमंद    227 गुना    177 गुना
थुराना    390 गुना    484 गुना
सातरोड    215 गुना    175 गुना

दो मंडी में नहीं आए टेंडर
पेटवाड़ तथा सरसौद अनाज मंडी में गेहूं की आवक न होने के कारण इन मंडियों में कोई टेंडर नहीं आया। पिछले साल भी इन मंडियों में कोई रेट नहीं आया था। कुल 24 अनाज मंडी में से 22 मंडी के रेट ही लिए गए हैं।
विज्ञापन


बाहर किसी तरह की घटना की जानकारी हमें नहीं है। अंदर किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। जिले की 22 अनाज मंडी के लिए यह टेंडर खोले गए हैं। सभी रेट डीसी निखिल गजराज को भेजे गए हैं। उनकी ओर से लिस्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

- सुभाष सिहाग, डीएफएससी, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें