फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंडी में धान की आवक धीमी, फसल सुखाने में जुटे किसान

विज्ञापन
सिरसा। मंडी में सूख रही गेहूं की फसल। संवाद 
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा मंडी में वीरवार को एजेंसियों ने धान की खरीद की। हालांकि, बारिश के बाद मंडियों में धान की आवक बेहद कम रही। बारिश के कारण नरमा को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इसके कारण मंडी में इसकी खरीद आवक तेजी से घट गई है। दूसरी ओर धान की कटाई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

खेतों में जलभराव के कारण धान की कटाई की गति धीमी हो गई है, जिससे आगामी सप्ताह के अंत तक ही आवक में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम पूरी तरह साफ रहा तो स्थिति सुधर सकती है, लेकिन किसी भी प्रकार के बदलाव से फिर से धान की आवक पर असर पड़ेगा।
वीरवार को सिरसा मंडी में करीब 40 हजार क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। अब तक जिले में कुल 1,41,151 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। दो दिन पहले हुई बारिश के कारण किसान वीरवार को भी मंडियों में अपनी उपज सुखाते नजर आए। खरीद एजेंसियों ने अब तक 64,226 क्विंटल धान की खरीद समर्थन मूल्य पर की है, जिसमें 55,828 किसानों के जे-फॉर्म भी काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

बारिश के चलते भीगे धान को किसान और आढ़ती मंडियों में शेड के अंदर और बाहर दोनों जगह सुखा रहे हैं, ताकि फसल खराब न हो। आढ़तियों ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अत्यधिक भीगा हुआ या नमी युक्त धान मंडियों में न लाएं, क्योंकि इससे खरीद में परेशानी आती है।
खरीद में नहीं आएगी कोई दिक्कत
सिरसा मंडी के हैफेड मैनेजर राजकुमार ने बताया कि एजेंसी ने धान की खरीद का कार्य अपने स्तर पर शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण जो धान मंडी में पहुंचा, उसमें अधिक नमी थी, लेकिन दो दिन मौसम साफ रहने से धान की नमी मानकों के अनुरूप पाई गई। खरीद के साथ-साथ मंडियों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का उठान भी तेजी से किया जा रहा है, जिससे किसानों और आढ़तियों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें