फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट में अब नहीं आ रही किल्लत, दूसरे शहरों में भी की जा रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। सेक्टर-27-28 में भी दो दिन पहले ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन की कमी हुई तो इसकी सप्लाई हिसार से बाहर न भेजने के मौखिक आदेश अधिकारियों की ओर से दिए गए थे। अब स्थिति काबू में है और ऑक्सीजन भी भरपूर है। ऐसे में अब हिसार के सेक्टर-27-28 में बने ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन बाहर भी सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक 2.73 मीट्रिक टन ऑक्सीजन फतेहाबाद, 1.46 मीट्रिक टन रोहतक भेजी गई। इसके अलावा यहां सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 7.36 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पानीपत रिफाइनरी से आई। वहीं 24 घंटे के भीतर ही जेएसएल से जिंदल अस्पताल में 3.3 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, अग्रोहा में 4.23 मीट्रिक टन और सिरसा में 2.66 व हिसार के ही अस्पतालों में 1.16 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की गई है। वहीं हिसार पुलिस से डीएसपी अभिमन्यु लोहान व हिसार पुलिस के कुछ जवान सोमवार को ओडिशा के जिंदल स्टील से दिल्ली पहुंचे दो ऑक्सीजन की गाड़ी लेने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें ये गाड़ियां नहीं मिल सकीं। हालांकि पहले से इसकी बुकिंग करवाई जा चुकी थी। इन दो गाड़ियों में से एक गाड़ी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज व दूसरी जिंदल अस्पताल के लिए थी। वहां से गाड़ियां नहीं मिलने पर हिसार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें