फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए हाईकोर्ट में दायर की जनहित याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करते हुए हरियाणा सरकार को निर्देश देने की मांग क है कि सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन व दवा उपलब्ध करवाई जाए। जिससे कोरोना मरीजों की जान बचाई जा सके। याचिका में ऑक्सीजन व दवा उपलब्ध न होने से मारे गए कोरोना मरीजों के परिजनों को उचित मुआवजा देने का मामला भी उठाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को एक जनहित याचिका दायर की गई है। एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने याचिका में कहा कि हिसार में पांच मरीजों की जान ऑक्सीजन न मिलने की वजह से गई। पानीपत, झजर, गुरुग्राम व रेवाड़ी सहित अन्य जिलों में भी ऑक्सीजन की कमी से लगातार कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। जो नरसंहार से कम नहीं है। उन्होंने चिंता जताई कि ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन जबरदस्ती मरीजों को छुट्टी दे रहे हैं। गंभीर हालात के मरीजों को ऑक्सीजन न होने की वजह से एडमिट करने से भी मना कर दिया जाता है। ऐसे मरीज समय पर इलाज न मिलने के कारण असमय मौत का शिकार हो रहे हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन की जबरदस्त कालाबाजारी हो रही है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को ऑक्सीजन की सप्लाई के निर्देश दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें