फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट के प्रेशर जांच का ट्रायल पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में पीएम केयर फंड से स्थापित किए गए ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का दौरा किया। उन्होंने प्लांट से ऑक्सीजन उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि प्लांट से प्रेशर जांच और ट्रायल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अब केवल क्वालिटी जांच का कार्य शेष है। क्वालिटी जांच के बाद प्लांट से ऑक्सीजन उत्पादन की अनुमति मिलते ही उत्पादन आरंभ हो जाएगा। इसके पश्चात प्लांट से प्रतिदिन 40 जंबो साइज ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जा सकेंगें। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि नागरिक अस्पताल को 50 बी टाइप सिलिंडर उपलब्ध करवा दिए गए है। अतिरिक्त ऑक्सीजन उपलब्धता के बाद क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। नए कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जा रहे है।
राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर मेें 120 बेड का सेंटर आरंभ कर दिया गया है। इस सेंटर में संक्रमितों को शिफ्ट किया जा रहा है। जिले में कोरोना प्रबंधन के कार्य के लिए एचसीएस स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां लगाई गई हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल का दौरा कर विभिन्न प्रबंधों व स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने अस्पताल के स्टोर में उपलब्ध दवाओं व विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । सीएमओ डॉ. रत्ना भारती तथा अन्य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें