फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1248 नए संक्रमित मिले, अर्बन एस्टेट 2, सेक्टर 13 व 14, आजाद नगर से मिल रहे ज्यादा मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 2 दिनों से लगातार आंकड़ा नया रिकॉर्ड छू रहा है। सोमवार को 1156 केस मिले थे। मंगलवार को 1248 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मंगलवार को 12 मरीज संक्रमण से उपचार के दौरान अपनी जिंदगी की जंग हार गए।
विज्ञापन

शहर में अर्बन एस्टेट, अर्बन एस्टेट 2, सेक्टर 13 व सेक्टर 14 और आजाद नगर सहित पांच ऐसे जगह है, जहां पर अधिक केस मिल रहे हैं। ये अधिक हाई रिस्क क्षेत्र बने हुए हैं। इन सभी जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। मॉडल टाउन, अर्बन एस्टेट और सूर्य नगर पहले से ही कंटेनमेंट जोन हैं। जहां पर लगातार तीन दिन सैंपलिंग हुई थी। अब नए कंटेनमेंट जोन बनने से वहां पर भी लगातार सैंपलिंग होगी। चिकित्सकों की मानें तो कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच करना जरूरी है। तभी संक्रमित का पता लगाया जा सकेगा। ऐसे समय पर जांच होने और इलाज मिलने ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
पिछले 3 दिनों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा केवल 2000 सैंपलिंग हो रही है। रैैंडम सैंपलिंग के तहत विभाग द्वारा चौक चौराहों और सार्वजनिक जगह पर बहुत कम सैंपलिंग हो रही है। विभाग का तर्क है कि लॉकडाउन के कारण बहुत कम लोग सैंपल के लिए मिलतेेेे हैं, जिस कारण टीम को लौटना पड़ता है। इसके विपरीत फिल्ड टीमों को सेंट्रल जेल और ऑब्जर्वेशन होम सहित ऑक्सीजन प्लांट में सैंपल के लिए लगाया है।
विज्ञापन

6600 मरीजों की हालत ठीक
होम आइसोलेट प्रभारी डॉ. अनिल पवार के अनुसार जिले में कुल मरीजों में से 6600 संक्रमित मरीजों की हालत ठीक है, जिनमें कोई लक्षण नहीं हैं। इसलिए विभाग द्वारा सभी मरीजों को होम आइसोलेट पर रखा गया है। मरीजों की देखभाल के लिए विभाग की 21 फील्ड टीम में जुटी हुई हैं। जिन्होंने शहर को 21 भागों में बांटा है। टीमें अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मरीजों को घर जाकर जांच करती है। उनको दवा उपलब्ध करवाती हैं।
विभागीय अधिकारी भी परेशान
इस समय जिले भर में लगातार केस बढ़ रहे हैं, जिस कारण कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे स्वास्थ्य कर्मवीर पर भी काम का दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक मरीज की संपर्क हिस्ट्री जुटाना, दवा पहुंचाना, सैंपलिंग करवाना और समय-समय पर देखभाल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा प्रशासन को भी हर स्थिति के बारे में अवगत करवाया जाता है। ऐसे में विभागीय अधिकारी भी मानसिक रूप से परेशान है कि किस तरह इन हालात से निपटा जाए।
टीम को दी पूरी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना केस बढ़ने के चलते एक पत्राचार जारी किया गया है कि सैंपल देते समय सभी मरीज अपना आधार कार्ड या पहचान पत्र जैसे आईडी प्रूफ साथ लेकर आए। टीम को सही पता एवं जानकारी दें, ताकि पहचान और टीम द्वारा उनसे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें