फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किशोर की हत्या मामले में इस्तेमाल की गई बंदूक का मालिक गिरफ्तार, जमानत मिली

Fri, 06 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव सातरोड कलां निवासी किशोर की गोली मारकर हत्या मामले में इस्तेमाल की गई बंदूक का मालिक व आरोपी का दादा रमेश कुमार को राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बंदूक का लाइसेंस व हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 29 मई को सुबह करीब साढ़े 7 बजे गांव सातरोड़ के पास स्थित न्यू मस्तनाथ कालोनी निवासी दसवीं कक्षा के छात्र दीक्षित की उसके पूर्व सहपाठी ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। छात्र की पीठ में एक गोली मारी गई थी। आरोपी ने अपने दादा की डोगा बंदूक से इस वारदात को अंजाम दिया था।
उधर पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र को अभिरक्षा में लेकर ऑर्ब्जवेशन होम भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के दादा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी के माता-पिता पर भी केस दर्ज किया गया था, जिसकी जांच की जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने आरोपी के दादा रमेश कुमार को थाने में पेश कर दिया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसके रिकॉर्ड को देखते हुए कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें