हिसार में संत कबीर शिक्षा समिति के कॉलेजियम के चुनाव करवाते निर्वाचन अधिकारी। स्रोत : संगठन
हिसार। संत कबीर शिक्षा समिति के कॉलेजियम चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। कुल 55 कॉलेजियम में से 44 पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि 10 कॉलेजियम पर मतदान कराया गया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. रमेश आर्य ने बताया कि कॉलेजियम नंबर 1 पर कोई नामांकन नहीं हुआ। कॉलेजियम नंबर 6 और 44 में उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए थे।
मतदान वाले कॉलेजियम में अंजू रानी (3), रामनिवास (25), राकेश खटक (27), विजय (29), रामकेश (30), वजीर सिंह (31), अमन कुमार (33), विजय पाल (35), मुकेश कुमार (49) और सुनील कुमार (55) विजयी रहे। कॉलेजियम नंबर 29 से विजय ने सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की। वहीं कॉलेजियम नंबर 35 में रामचंद्र और विजय पाल को बराबर मत मिलने पर टॉस के जरिए विजय पाल को विजेता घोषित किया गया।
डॉ. रमेश आर्य ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही। सदस्यों की जागरूकता तथा मतदान दल की सतर्कता के कारण एक भी मत रद्द नहीं हुआ। कॉलेजियम चुनाव के बाद अब समिति के प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। ब्यूरो