फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हैप्पी कार्ड के लिए आज से भेजे जाएंगे ओटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। रोडवेज विभाग की ओर से हैप्पी कार्ड के आवेदकों के लिए ओटीपी की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 700 आवेदकों को ओटीपी भेजे जाएंगे। इसके बाद हर रविवार को ओटीपी भेजे जाएंगे। जिन आवेदकों को ओटीपी मिलेगा वे बस स्टैंड पर आकर अपना हैप्पी कार्ड ले सकेंगे।
विज्ञापन

मार्च महीने में 27,999 नए हैप्पी कार्ड तैयार हुए थे लेकिन ओटीपी न मिलने के कारण कार्ड जारी नहीं किए जा सके। इसके बाद बस स्टैंड अधिकारियों ने पत्र लिखकर ओटीपी भेजने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी। अब आवेदकों को उनके मोबाइल पर मैसेज मिलेगा और रोडवेज कर्मचारी फोन कर जानकारी देंगे। आवेदकों को दस्तावेज लेकर बस स्टैंड पर आना होगा। हैप्पी कार्ड योजना दो साल पहले शुरू हुई थी और इसके तहत लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड प्रदान किया जाता है। हांसी बस स्टैंड के लिपिक एवं कंप्यूटर इंचार्ज प्रवीन दूहन ने बताया कि ओटीपी वीरवार रात से ही भेजने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें