फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टाउन पार्क को 4 दिन में नगर निगम को हैंडओवर करने के आदेश

विज्ञापन
टाउन पार्क के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करते निगमायुक्त नीरज। 
विज्ञापन
हिसार। निगमायुक्त नीरज ने निर्देश दिए हैं कि टाउन पार्क के सुंदरीकरण कार्य को चार दिनों में पूरा कर नगर निगम को हैंडओवर किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्क को जल्द से जल्द जनता के उपयोग के लिए खोला जाना चाहिए। मंगलवार देर रात निगमायुक्त ने टाउन पार्क का निरीक्षण किया और मौके पर एजेंसी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में सभी अधूरे कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट निगम कार्यालय में प्रस्तुत की जाए। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा में कार्य पूरा न करने पर जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नीरज ने टाउन पार्क से सटी स्लिप रोड की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की जांच की और अधिकारियों को हिदायत दी कि कार्य की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जाए। निगमायुक्त ने यह भी कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें