हिसार। नारनौंद के वार्ड 11 निवासी 33 वर्षीय अंकित ने जहर निगलकर जान दे दी। मंगलवार को नारनौंद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि मृतक के पिता अनिल के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में अनिल ने बताया कि उनका बेटा अंकित प्राइवेट नौकरी करता था और कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते 13 नवंबर को उसने जहर निगल लिया। परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां 16 नवंबर की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनिल ने बताया कि अंकित उनका इकलौता बेटा था।