फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पशु पकड़ने के लिए एक ही एजेंसी ने किया आवेदन, रीकॉल किया टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में घूम रहे करीब पांच हजार बेसहारा पशुओं को पकड़ने की नगर निगम की योजना को झटका लगा है। इसके लिए निजी एजेंसी नियुक्त करने को जारी टेंडर में केवल एक एजेंसी ने आवेदन किया।
विज्ञापन

सिंगल बिड आने के कारण निगम प्रशासन ने टेंडर री-कॉल कर दिया है। ऐसे में पशु पकड़ने का अभियान शुरू होने में अब दो से तीन सप्ताह की अतिरिक्त देरी हो सकती है।
शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है। इससे यातायात बाधित होने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है। आए दिन पशुओं की चपेट में आने से लोग घायल हो रहे हैं। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने निजी एजेंसी के माध्यम से पशुओं को पकड़ने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार टेंडर दोबारा जारी होने के बाद एजेंसियों से आवेदन मांगे जाएंगे। निविदा प्रक्रिया पूरी होने और चयनित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए जाने के बाद ही शहर में बड़े स्तर पर पशु पकड़ने का अभियान शुरू हो सकेगा। तब तक शहरवासियों को बेसहारा पशुओं की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया था। एक ही एजेंसी ने आवेदन किया इसलिए टेंडर री-कॉल किया गया है।
- डॉ. प्रदीप हुड्डा, एएमसी, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें