फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के लिए मानकों पर खरे उतरे 21 में से सिर्फ 7 गांव

Wed, 16 Jul 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 7 गांवों का चयन किया गया है। जिला नगर योजनाकार विभाग ने इन गांवों की सूची फाइनल कर मुख्यालय को भेज दी है और संबंधित साइट प्लान भी तैयार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जिला योजनाकार विभाग को 21 गांवों की सूची भेजी गई थी, जिनमें सर्वे कर यह सुनिश्चित करना था कि इन गांवों में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 100-100 गज के प्लॉट देने के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है या नहीं। विभाग ने इन गांवों का सर्वे किया और पाया कि केवल 7 गांवों में ही सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप जमीन उपलब्ध है। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश गांवों में पंचायती जमीन तक पहुंचने के रास्ते मानकों के अनुसार उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण बाकी गांवों का चयन नहीं किया जा सका।

ये मानक हैं निर्धारित
3 से 5 एकड़ जमीन
प्लॉटेबल एरिया : 60 प्रतिशत
मुख्य सड़क की चौड़ाई : 12 मीटर
अन्य रोड की चौड़ाई : 9 मीटर
महिला चौपाल : 200 वर्ग गज
5 एकड़ से ज्यादा जमीन
प्लॉटेबल एरिया : 60 प्रतिशत
मेन रोड की चौड़ाई : 12 मीटर
अन्य रोड की चौड़ाई : 9 मीटर
महिला चौपाल : 200 वर्ग गज
सामुदायिक केंद्र : 0.5 एकड़

इन गांवों की भेजी गई थी सूची
जिला नगर योजनाकार विभाग को जिन गांवों की सूची भेजी गई थी, उनमें आदमपुर ब्लॉक का बगला, चुली बागड़ियान, तेलनवाली, अग्रोहा ब्लॉक का दुर्जनुप, कालीरावण, किरामारा, कुलेरी, सिवानी बोलान व ठसका, हांसी-1 ब्लॉक का मुजादपुर, हांसी-2 ब्लॉक का बास अकबरपुर, हिसार-1 ब्लॉक का बूरे, हिसार-2 ब्लॉक का भेरिया, डोभी व शाहपुर, नारनौंद ब्लॉक का माढा, माजरा, नाड़ा, राखी शाहपुर, व कौथ खुर्द और बरवाला ब्लॉक का ज्ञानपुरा शामिल है।
विज्ञापन

-
इन गांवों का किया चयन
दुर्जनपुर
कालीरावण
किरमारा
कुलेरी
सिवानी बोलान
ठसका
मुजादपुर


सरकार की तरफ से निर्धारित मानकों पर 7 गांव ही खरे उतरे हैं। इन गांवों की सूची व साइट प्लान तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। - दिनेश कुमार, जिला नगर योजनाकार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें