फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुट्ठी दोहरा हत्याकांड : आरोपियों को शरण देने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देश में हांसी पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में लगातार सक्रिय है। वर्ष 2022 में गांव पुट्ठी में हुए दोहरे हत्याकांड में सीआईए स्टाफ हांसी ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी अमन और सतबीर ने हत्या को अंजाम देने वालों को शरण दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 24 मई 2022 को गांव पुट्टी के पास पांच-छह बदमाशों ने गांव निंदाना निवासी संदीप और अमित की गोलियां मारकर हत्या की थी। संदीप को 5 गोलियां जबकि अमित को 13 गोलियां मारी गई थीं। पुलिस ने इस मामले में डीसी गिरोह के सरगना संदीप उर्फ डीसी, अशोक उर्फ शोकी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
सीआईए टीम ने पहले अमन निवासी फरमाणा को गिरफ्तार किया। अमन ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पनाह दी थी। अमन को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। वहीं, राजस्थान के चूरू जिले के गांव खैरु बड़ी निवासी सतबीर उर्फ फौजी को दबोचा। सतबीर पर भी मुख्य आरोपियों को शरण देने का आरोप है। सतबीर को भी अदालत में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार बेल पर रिहा किया गया। दोहरे हत्याकांड में अब तक 12 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें