फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागोरी गेट से पारिजात चौक वन वे ही विकल्प

Tue, 09 Feb 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम से हांफ रहे शहर को जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए नागोरी गेट से पारिजात चौक को वन वे किया जाना ही हल होगा। ग्रोवर मार्केट को पुराने शहर में आने के लिए वन वे किया जाना ही उचित समाधान है।
विज्ञापन


यह निगम या प्रशासनिक अधिकारी नहीं बल्कि कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान के तहत सर्वे कर रही टीम की फाइनल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।

यानी रिपोर्ट ने नगर निगम द्वारा सबसे पहले प्रस्तावित प्लान को हरी झंडी दी है। व्यापारियों के विरोध से गड़बड़ाया ट्रैफिक ग्रोवर मार्केट व नागोरी गेट से पारिजात चौक को वन वे किए बिना किसी हालात में नहीं सुधरेगा। सर्वे टीम ने बाकायदा पूरे नक्शे के साथ यह रिपोर्ट सौंपी है।

सेंट्रल, एक साइड पार्किंग का दिया सुझाव
कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान सर्वे टीम ने गुरुद्वारे के सामने से लेकर पारिजात चौक तक सेंट्रल पार्किंग बनाने का सुझाव दिया है। इसके अलावा गुरुद्वारा के सामने से लेकर नागोरी गेट तक रोड के किनारे पर पार्किंग बनाने और नागोरी गेट के बीच जगह छोड़कर आगे फिर रोड किनारे गाड़ी पार्क करने के सुझाव पेश किए हैं।
विज्ञापन


दोनों चौक हटाकर बनाए मीडियन
सर्वे टीम ने नक्शा बनाकर समझाया है। इन नक्शे के अनुरूप पारिजात चौक व नागोरी गेट के सामने वाला लाला लाजपत राय चौक हटाए जाने के लिए सुझाव दिया है। दोनों चौक को हटाकर यहां पर मीडियन बनाने के सुझाव हैं। इससे वाहनों के आपस में भिड़ने की समस्या नहीं रहेगी। व्हीकल आसानी से लेन में चलते रहेंगे।

यूं समझिए सीएमपी के नक्शे के अनुरूप
सीएमपी ने सर्वे रिपोर्ट तैयार कर शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए जो सुझाव दिए हैं उसमें बस स्टैंड की तरफ से आने वाले वाहन गुरुद्वारा के सामने नागोरी गेट के अंदर घुसने वाले वाहन लेफ्ट रो में चलें।

जबकि सीधे पुराने ओवर ब्रिज की तरफ जाने वाले गुरुद्वारा के सामने से राइट रो में चले जाएं। यानी नागोरी गेट से पारिजात चौक वन वे ही किया जाए।

उसमें सामने से अथवा पुराने ओवर ब्रिज की तरफ से आने वाले वाहनों को एंट्री न करने दिया जाए। बस स्टैंड की तरफ से आने वाले वाहन जो नागोरी गेट के अंदर जाना चाहते हैं वे उसी साइड दुकानों के सामने गाड़ी पार्क भी कर सकेंगे। इसके साथी ही इसी रो में सेंट्रल पार्किंग भी यूज की जा सकेगी।

ऐसे मिल सकती जाम से मुक्ति
ग्रोवर मार्केट की तरफ से आने वाले वाहन गुुरुद्वारा के सामने से ही नागोरी गेट के अंदर एंट्री करें। दोनों तरफ से वन वे होने से जाम से मुक्ति मिल सकेगी।

सीएमपी के सर्वे की फाइनल रिपोर्ट आ गई है। अभी सर्वे करने वाली कंपनी इस रिपोर्ट की डीसी साहब के सामने प्रेजेंटेशन देगी। प्रेजेंटेशन के बाद ही पता चल पाएगा कि रिपोर्ट के हिसाब से प्लान कामयाब होगा या नहीं।
विज्ञापन

- रामजीलाल, एक्सईएन, नगर निगम हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें