माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। कैमरी गांव में गली पर अवैध कब्जे को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। ईंट लगने से घायल धर्मबीर को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कई आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आजाद नगर थाना प्रभारी मनजीत के अनुसार, घायल धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि गांव का बबलू उनकी गली पर अवैध रूप से मकान बना रहा है। आरोप है कि बबलू ने उन्हें गांव छोड़ने की धमकी दी। 30 जुलाई की शाम बबलू और उसके बेटे बंटी ने घर की दीवार गिराकर गली का रास्ता बंद कर दिया। उन्होंने गाली दी और अन्य लोगों के साथ ईंटें फेंकीं। बंटी पर महिलाओं की तरफ अभद्र इशारे करने का भी आरोप लगाया।