फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सड़क हादसा: डंपर से टक्कर लगने पर बाइक सवार की मौत, चार बच्चों का पिता था श्यामलाल

Tue, 20 Jan 2026 01:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

हरियाणा के हिसार में सोमवार रात एक सड़क हादसा हुआ। बाइक ने पीछे से डंपर में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
श्यामलाल, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार-तोशाम रोड डाबड़ा बीपीएल बस्ती के पास सोमवार रात को एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक डंपर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बाइक डंपर में टकरा गई जिससे अधेड़ उम्र के एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामलाल उम्र 55 वर्षीय गांव लाडवा के तौर पर हुई है। मृतक चार बच्चों का पिता था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वह हिसार में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। हादसे के बाद रात को श्यामलाल को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस द्वारा नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेश की बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें