हिसार। जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में लगातार चौथे दिन सोमवार को ब्लैक फंगस से एक मौत हुई है। अब ब्लैक फंगस से होने वाली मौत का आंकड़ा 102 पर पहुंच गया है। चिकित्सकों के मुताबिक यह मरीज कुछ दिन से अस्पताल में दाखिल था। इसमें फंगस अधिक फैलता जा रहा था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। शनिवार को भी एक मरीज ने ब्लैक फंगस के कारण दम तोड़ दिया। पिछले चार दिनों से हर रोज एक मरीज की ब्लैक फंगस से मौत हो रही है। इसके अलावा ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस का एक नया मरीज दाखिल किया गया है। इस समय अस्पताल में 37 मरीज दाखिल है।
सोमवार को ओरल सर्जन एवं ईएनटी विभाग की टीम ने दो जबड़े व दो नाक के ऑपरेशन किए हैं। यह दोनों ऑपरेशन ही सामान्य हुए। कई दिनों बाद दो मरीजों के जबड़े के ऑपरेशन हुए है। वरना पहले एक ही ऑपरेशन हो पा रहा था।
दो जबडे़ व दो नाक के ऑपरेशन किए
सोमवार को अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस का नया मरीज दाखिल किया है और एक मरीज की मौत हो गई। साथ ही चिकित्सकों की टीम ने दो जबड़े व दो नाक के ऑपरेशन किए हैं।
- डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, हिसार।