हिसार। अर्बन एस्टेट एरिया में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। स्पेशल स्टाफ टीम ने पकड़े गए आरोपी सुशील कुुमार के पास से दो लाख रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्पेशल स्टाफ टीम के एएसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि टीम अर्बन एस्टेट एरिया में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली की अर्बन एस्टेट में रहने वाला सुशील कुमार आईपीएल में बंगलूरू और राजस्थान की टीम के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगा रहा है। सूचना के आधार पर सिपाही अजय को 500 रुपये का नोट देकर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। अजय को कहा कि मौका मिलते ही इशारा कर देना। टीम ने अंदर से मिले इशारे के बाद रेड मारी और सुशील कुमार को मैच पर सट्टा लगाते हुए मौके से गिरफ्तार किया। उसके पास 2 लाख 1500 रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।