हिसार। सेंट्रल जेल एक में तलाशी के दौरान 2 मोबाइल फोन व चार्जर केबल मिले हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में तीन बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सेंट्रल जेल एक के उप अधीक्षक कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल सुबह करीब 6.30 बजे ड्यूटी पर तैनात गार्द ने जेल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उप सहायक अधीक्षक धर्मपाल, हेडवार्डर देवेंद्र कुमार व वार्डर ओमप्रकाश ने ब्लॉक नंबर 12 के कमरा नंबर 4 की तलाशी भी ली। तलाशी के दौरान ब्लॉक में लगे दो पंखों के होल से दो अलग-अलग पैकेट में बंद दो मोबाइल फोन, एक अतिरिक्त बैटरी व दो चार्जिंग केबल बरामद की। इसके बाद बंदियों से इस बारे में पूछताछ की गई तो किसी ने भी फोन की जिम्मेदारी नहीं ली। उन्हें संदेह कि ये मोबाइल फोन इस कमरे में बंद हवालाती सिकंदर उर्फ फौजी, जॉनी व अजय से संबंधित हो सकते हैं।