फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साधु विकास गिरि हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की एबीवीटी टीम और थाना उकलाना पुलिस ने गांव बिठमड़ा में साधु विकास गिरि की हत्या मामले में आरोपी बिठमड़ा निवासी कश्मीर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन

उकलाना थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुंडू ने बताया कि इन आरोपियों बिठमड़ा निवासी कश्मीर ने अपने एक साथी सहित शराब के नशे में 13 मार्च 2023 की रात गांव बिठमड़ा में कलोदा रोड पर साधु विकास गिरि की लाठी डंडों से पिटाई कर हत्या की थी। साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या उपरांत आरोपियों ने उसको लाश को नहर में फेंक दिया था। थाना उकलाना पुलिस ने साधु विकास गिरि की हत्या को लेकर 29 जून 2023 को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी कश्मीर से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया। अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को आब्जर्वेशन होम भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें