फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले 17 से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए राजकीय और निजी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत सभी आईटीआई में रिक्त सीटों पर फिजिकल ऑन-द-स्पॉट दाखिले 17 अगस्त से शुरू होंगे।
विज्ञापन


वहीं नए अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन दाखिला पोर्टल 14 अगस्त से दोबारा खोला जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हिसार के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सचदेवा ने बताया कि विभाग ने दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है। ऑनलाइन सीट आवंटन का चौथा राउंड रद्द कर दिया गया है।

अब ऑन-द-स्पॉट दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित आईटीआई में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक उपस्थित होकर अपडेटेड मेरिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। संस्थान की ओर से मेरिट सूची तैयार करने के बाद दोपहर एक बजे से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें