हिसार। पल्स पोलियाे अभियान के तहत दूसरे दिन सोमवार को 56, 290 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। दूसरे दिन टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया की दवा पिलाई।
रविवार से पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत हुई थी। इस अभियान को लेकर 1008 टीमों का गठन किया गया। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले में 2.07 लाख बच्चों को यह दवा पिलाई जानी है।
दो दिन में जिले में कुल 156799 बच्चाें को यह दवा पिलाई जा चुकी है जो कुल लक्ष्य का 76 प्रतिशत है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को अभियान का आखिरी दिन है। टीमों का पूरा प्रयास है कि इस लक्ष्य को 100 प्रतिशत हासिल किया जाए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अगर कोई बच्चा इस दवा से वंचित रह गया है तो उसे यह दवा अवश्य पिलाएं।