हांसी। इस वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान उपमंडल के तीन युवकों की मौत हुई। मृतकों में उमरा गांव का दीपक, कृष्णा कॉलोनी का नवीन और राजन शामिल हैं। तीनों युवाओं की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
उमरा के दीपक (18) गोमुख से डाक कांवड़ लाते समय उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में 1100 फीट की खाई में गिर गया। हादसा 20 जुलाई की रात हुआ, जब जाम के चलते कांवड़ यात्रा बाधित हो गई और दीपक का पैर फिसल गया। खोजबीन के बाद उसका शव मंगलवार दोपहर बरामद हुआ। बुधवार सुबह दीपक का शव गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। कांवड़ लाने में मददगार बनने गया था नवीन : कृष्णा कॉलोनी निवासी नवीन (34) की सोमवार को पानीपत के जीटी रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपने दोस्त सागर की कावड़ लाने में मदद करने के लिए साथियों के साथ पानीपत गया था। रास्ते में कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी, जबकि चार दोस्त घायल हो गए थे।