फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134 ए की तर्ज पर चिराग योजना के तहत 20 निजी स्कूलों में होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार वाले विद्यार्थी अब नियम 134ए की तर्ज पर निजी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। मुख्यमंत्री हरियाणा सम्मान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान चिराग स्कीम के तहत विद्यार्थियों को दूसरी कक्षा से बाहरवीं कक्षा में दाखिला किया जाएगा। इस स्कीम के तहत दाखिला करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी जो 8 जुलाई तक चलेगी। इस योजना के तहत शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में निजी स्कूलों से सहमति मांगी थी। इसमें हिसार के जिले के 20 निजी स्कूलों ने अपनी सहमति जता दी है व पूरे प्रदेश में 381 निजी स्कूल इस चिराग स्कीम से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार पहले यह 134-ए एक्ट था। इस सत्र से सरकार ने आरटीई को लागू किया है। ऐसे में सरकार ने 134-ए को योजना बना दिया। अब इसे चिराग योजना का नाम दिया है। यह निजी स्कूलों के लिए स्वैच्छिक होगी। कोई भी विद्यार्थी चिराग योजना में दाखिले पाने के लिए संबंधित खंड वाइज निजी स्कूलों में आवेदन कर सकता है।
यह आदेश किए जारी
- इस योजना के तहत सिर्फ वहीं छात्र पात्र होंगे, जो गत शैक्षणिक स्तर में अपनी शिक्षा सरकारी स्कूलों से पास की है।
- जिस खंड या ब्लाक में छात्र पढ़ता है, उसी खंड के स्कूलों में सीटों पर दाखिला पाने का पात्र होगा।
- सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों की कक्षा अनुसार सीटों का आंकड़ा वेबसाइट पर दर्शाना होगा।
- स्कूलों में सीटों की जानकारी नोटिस बोर्ड पर दर्शानी होगी।
- जिन स्कूलों में तय सीटों से ज्यादा आवेदन आते है। उनके लॉटरी ड्रॉ 11 जुलाई को अभिभावकों के सामने निकाले जाएं।
इन स्कूलों ने जताई सहमति
गुरु जंभेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यूनिर्वसल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल भाना, संत एंड हरि हाई स्कूल, ब्रिटिश इंटरनेशनल स्कूल बरवाला, सीबीसी मैमोरियल स्कूल, आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड्डछप्पर, आनंद निकेतन पब्लिक स्कूल, एसटी. पीटर सीनियर स्कूल हांसी, न्यू छोटूराम स्कूल, सीनियर एक्टिविटी स्कूल हांसी, सनराइज हाई स्कूल ढ़ाणी पीरांवाली, अमर ज्योति मिडल स्कूल मेहंदा, गायत्री विद्या मंदिर हांसी, द आर्यव्रत स्कूल मिरकां, गुरु नानक देव गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिसार, होली मिंड हाई स्कूल हिसार आदि स्कूल है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरियाणा सम्मान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान चिराग स्कीम के तहत निजी स्कूलों में दाखिला किया जाएगा। इसके लिए जिले के 20 निजी स्कूलों ने सहमति जताई है। 1 जुलाई से दाखिले शुरू होंगे। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें