फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर चंडीगढ़ को छोड़कर सभी रूट पर दौड़ेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर चंडीगढ़ को छोड़कर सभी रूटों पर बसों की सुविधा मिलेगी। हालांकि कोरोना को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही बसों में सवारियां बैठाई जाएंगी। बस स्टैंड पहुंचने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा उनके हाथ सैनिटाइज किए जाएंगे। हालांकि इस बार रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा नहीं मिलेगी। फिलहाल हिसार डिपो से रोजाना 250 से ज्यादा बसें विभिन्न रूटों पर रवाना की जा रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल हिसार से चंडीगढ़ के लिए फिलहाल कोई भी बस नहीं चल रही है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन भी चंडीगढ़ के लिए बसें नहीं चलेंगी, हालांकि पंचकूला के लिए यात्रियों को बस की सुविधा मिलेगी। उधर, दिल्ली डिपो की भी एक बस रोजाना हिसार से रवाना हो रही है, जोकि गुरुग्राम होकर नई दिल्ली जाती है। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली के लिए भी एक ही बस की सुविधा मिल पाएगी।
मांग के अनुसार रूटों पर बढ़ाई जाएंगी बसें
ड्यूटी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मांग के अनुसार रूटों पर बसें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कई रूट ऐसे हैं, जिन पर सवारियां ज्यादा होती हैं। ऐसे में उन रूटों पर मांग के अनुसार बसें और भी बढ़ाई जाएंगी। बस को लेकर किसी भी यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बस में सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही सवारियां बैठाई जाएंगी। ऐसे में बस में सभी को सीट मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिन रूटों पर बसें चल रही हैं, तीन अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भी उन पर बसों की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर हमारी ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं। बस स्टैंड पर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी।
- चांदीराम, इंचार्ज, पुलिस चौकी, बस स्टैंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें