हिसार एसटीएफ इंचार्ज निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिरसा के रानियां से ओटू रोड गाबा रिसोर्ट के सामने नाकाबंदी कर मध्यप्रदेश के सुठी निवासी सुरेश व्यास और रामनिवास को दो किलो 300 ग्राम अफीम व गाड़ी टाटा इंडिगो सहित काबू किया। आरोपियों के खिलाफ रानियां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाकर असल सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के दौरान एसटीएफ टीम से एसआई महेंद्र सिंह, ईएसआई पुरुषोत्तम लाल, धर्मपाल, सिपाही विवेक कुमार और दिनेश कुमार मौजूद रहे।