फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नामदेव जयंती पर 26 अक्तूबर को हिसार आएंगे मुख्यमंत्री सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। संत शिरोमणि नामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नामदेव सभा की बैठक रविवार को स्थानीय नामदेव धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती 26 अक्तूबर को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के रणवीर सिंह ऑडिटोरियम में मनाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। नामदेव सभा के प्रेस सचिव विनोद रोहिल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सरकार से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता भी मौजूद रहेंगे।
सभा अध्यक्ष मास्टर प्रताप सिंह वर्मा व प्रधान मनीराम कोहली ने बताया कि पिछले वर्ष यह कार्यक्रम संत कबीर कुटीर, मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री ने छिप्पी समाज के लिए लाखों रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें