फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे संगठनों के पदाधिकारी, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 08 Jun 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव सोरखी में मोटर चोरी के आरोप में एक अनुसूचित जाति के युवक को पैरों से बांधकर कुएं में लटकाने के मामले में सीटू के राज्य महासचिव जयभगवान और जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन

दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कानून को हाथ में लेने की ऐसी घटनाएं बेहद अमानवीय हैं और कानून के राज पर सीधा हमला हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति पर आरोप लगने मात्र से उसे दंडित करने का अधिकार किसी को नहीं मिल जाता। यदि चोरी का संदेह था तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि युवक को सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित करना, कुएं में लटकाना और उसके साथ हिंसा करना बर्बरता का उदाहरण है तथा संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों का उल्लंघन है। संगठनों ने हरियाणा सरकार और प्रशासन से मामले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें