भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में अधिकारियों के साथ समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं का साथ-साथ ही समाधान करें। उन्होंने कहा कि चार महीने से लंबित चल रही नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से शीघ्र समाधान करें।
डीसी ने कहा कि अधिकारी अपने पास लंबित ना रखें ओर पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित समस्याओं को अधिकारी गंभीरता के साथ प्राथमिकता से लें। सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुन उनका समाधान करना होता है। अधिकारी समस्या के समाधान के नाम पर खानापूर्ति ना करें। अधिकारी समाधान शिविरों में आई शिकायतों का समाधान कर उसकी एटीआर पोर्टल पर स्पष्ट एवं पूर्ण रूप से अपडेट करें।
इस दौरान डीएमसी गुलजार मलिक, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, डीएसपी महेश कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य मौजूद रहे।