फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तहसील कार्यालय के बाहर बारह लाख की राशि से बनेगा शौचालय

Sat, 21 Feb 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे में तहसील कार्यालय के बाहर ग्रीन बेल्ट के साथ सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके लिए नपा प्रधान सुंदर अत्री एमई पंकज गर्ग संग मिलकर मौके का निरीक्षण किया। इस कार्य को जल्द ही शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, तहसील कार्यालय की उत्तर दिशा में थाना कार्यालय व दक्षिण दिशा में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय व सीडीपीओ कार्यालय व सामने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग स्थित है। सभी कार्यालय में दिन में सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। लेकिन शौचालय न होने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शौचालय न होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है। बार-बार इसकी शिकायतें नगर पालिका प्रधान से की गई। जिसको लेकर उन्होंने नगर पालिका प्रशासन सहित पार्षदों संग बैठक की व तहसील कार्यालय के सामने ग्रीन बेल्ट में सार्वजनिक शौचालय व बस क्यू शेड बनाने को लेकर स्थान का निरीक्षण किया। नपा प्रधान सुंदर अत्री ने बताया कि इस सार्वजनिक शौचालय से आमजन को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें