फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी में पालिका की भूमि से हटवाए कब्जे

विज्ञापन
सिवानी में नगर पालिका की भूमि से पुलिस बल के साथ अवैध कब्जे हटवाती पालिका की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिवानी मंडी। नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को मलकियत भूमि पर कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया। पालिका के सचिव सुनील शर्मा के आदेश पर टीम ने पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्जा हटवाने का अभियान चलाया। इस दौरान शहर की कई जगहों पर अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि को खाली करवा वहां पिलर लगाए गए।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट चांद जोशन की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने आपत्ति जताने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उन्हें हटना पड़ा।
पालिका अधिकारियों ने बताया कि यह भूमि वर्षों से नगर पालिका की मलकियत में दर्ज है लेकिन कुछ लोगों ने इसे कब्जा कर खेतीबाड़ी कर निजी उपयोग में लेना शुरू कर दिया था। पालिका ने पहले इस भूमि की निशानदेही कराई थी जिसके बाद बुधवार को मौके पर कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन

पालिका के सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि नगर की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग अब भी पालिका की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं वे स्वेच्छा से इसे खाली कर दें।
अन्यथा, हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अतिक्रमण हटाओ अभियान और तेज किया जाएगा। पालिका की टीम में भवन निरीक्षक संदीप पटवारी, रवि साहू, पवन, विकास सहित कई सफाई कर्मचारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें