फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ओबीसी छात्र मोर्चा ने फूंका कुलपति का पुतला

विज्ञापन
हिसार में जीजेयू के कुलपति का पुतला जलाने के लिए ले जाते छात्रनेता। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। ओबीसी छात्र मोर्चा और डीएससी छात्र संघ ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शिक्षण और शिक्षणेतर संवर्ग की अस्थायी भर्तियों में आरक्षण लागू करने की मांग की है। इसके विरोध में डीएससी छात्र संघ ने बुधवार को विरोध, प्रदर्शन कर कुलपति का पुतला फूंका।
डीएससी छात्रसंघ के अध्यक्ष सुल्तान खटक ने कहा कि शिक्षण और शिक्षणेतर संवर्ग की सभी अस्थायी भर्तियों में आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए रोस्टर लागू होने तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मांग करने के बावजूद संतोषजनक जवाब न मिलने कारण विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता जोगेंद्र नंदा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करना विश्वविद्यालय प्रबंधन को महंगा पड़ेगा। ओबीसी छात्र मोर्चा के प्रधान सुभाष सैनी ने बताया कि जीजेयू में आरक्षित वर्ग की सबसे ज्यादा अनदेखी की जा रही है। इसे नहीं सहा जाएगा। इस मौके पर पल्लवी नागर, अमित दुग्गल, अमित इंदौरा, सोमनाथ चौहान, वीरभान, नाथी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें