फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इलेक्ट्रिक कार से कर सकेंगे डियर पार्क की सैर

विज्ञापन
हिसार धांसू रोड स्थित डियर पार्क संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। डियर पार्क में घूमने आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब वह जल्द ही इलेक्ट्रिक कार में डियर पार्क की सैर कर सकेंगे। साथ ही पार्क के चारों उन वन्य जीवों के स्टैचू लगाए जाएंगे, जो लुप्त होने की कगार पर है, ताकि लोग इनका संरक्षण कर सके। इतना ही नहीं, यहां आने वाले लोगों को पेंटिंग के माध्यम से वन्य जीवों की तमाम जानकारी मिलेगी। इसको लेकर वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही यहां इलेक्ट्रिक कार में लोग घूमते नजर आएंगे।
विज्ञापन

वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग के डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर वेदप्रकाश का कहना है कि प्रथम चरण में एक इलेक्ट्रिक कार लगाई जाएगी। इस कार में चार लोग बैठकर पार्क का भ्रमण कर सकेंगे। कार के माध्यम से लोग पार्क में डेढ़ किलोमीटर तक घूम सकेंगे।
पार्क के चारों और बनेगा फुटपाथ
डियर पार्क के चारों और फुटपाथ भी बनाया जाएगा, ताकि लोग पैदल घूमकर पार्क का नजारा देख सके। पार्क के गेट का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। जोकि दूर से ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। साथ ही यहां बने तितली पार्क में भी स्टैचू लगाकर तितली का महत्व बताया जाएगा।
विज्ञापन

डियर पार्क पर एक नजर
वर्ष 1987 में बना पार्क
- 48 एकड़ में फैला पार्क
- 120 से ज्यादा हिरण
अजगर, सोहन चिड़िया, हापू सहित अन्य जीवों के तैयार होंगे स्टैचू
विभाग की ओर से पार्क में उन जीवों के स्टैचू लगाए जाएंगे, जो लुप्त होने की कगार पर है। इनमें अजगर, सोहन चिड़िया, हापू, नीलकंठ पक्षी आदि शामिल हैं। इन जीवों के नाम, खाना, रहवास, महत्व क्या है तमाम जानकारी लोग जुटा पाएंगे। साथ ही इन जीवों का कैसे संरक्षण किया जा सकता है के बारे में भी लोगों को जानकारी मिलेगी। यहां लगने वाले स्टैयू दिखने में असली जीव की तरह ही नजर आएंगे।
डियर पार्क में जल्द ही इलेक्ट्रिक कार पहुंचेंगी। कार में डेढ़ किलोमीटर तक लोग सफर कर सकेंगे। इसके अलावा पार्क के चारों और वन्य जीवों के स्टैचू लगाकर यहां आने वाले लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

- वेदप्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें