फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अब 5 साल के लिए ही होगा डोर टू डोर कचरा उठाने का टेंडर, पहले 7 साल के लिए किया जाना था टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) ने डोर टू डोर कचरा उठाने के टेंडर नियमों में दोबारा से बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार अब 5 साल के लिए डोर टू डोर कचरा उठाने का टेंडर होगा।
विज्ञापन

इससे पहले इस टेंडर की अवधि 7 साल कर दी गई थी। उधर नगर निगम की तरफ से वार्ड 11 से 20 में डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए लगाए गए टेंडर के लिए 4 एजेंसियों ने आवेदन किया है। अब इन टेंडर की तकनीकी व वित्तीय बोली की जांच की जाएगी। इसके बाद टेंडर की शर्तों पर खरा उतरने वाली एजेंसी को यह टेंडर अलॉट किया जाएगा।
बता दें कि इस बार यूएलबी ने डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव किया। अभी तक यह टेंडर एक साल के लिए ही लगाया जाता था। मगर इस बार विभाग ने इसकी अवधि बढ़ाकर पहले 5 साल कर दी। इसके अलावा कचरे के निपटान के लिए अलग से टेंडर लगाने के निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन

इन्हीं निर्देशों के अनुसार निगम प्रशासन ने 5 साल के मुताबिक एस्टीमेट तैयार मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिए। मगर मुख्यालय ने ये एस्टीमेट लौटा दिए और कहा कि ये एस्टीमेट 7 साल के टेंडर के हिसाब स तैयार करके भिजवाए जाए।
इसके बाद निगम प्रशासन ने 7 साल के हिसाब से एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिए और मुख्यालय ने इन्हें मंजूरी भी दे दी। यही नहीं निगम ने टेंडर भी लगा दिया। मगर इसी बीच मुख्यालय ने कहा कि डोर टू डोर का 5 साल का टेंडर ही लगाया जाए। ऐसे में निगम प्रशासन को टेंडर रद्द कर और नए एस्टीमेट को मंजूर करवाकर फिर से टेंडर लगाना पड़ा।

अगस्त तक एजेंसी के काम शुरू करने की संभावना
वार्ड 11 से 20 में डोर टू डोर के काम के लिए 4 एजेंसियों ने आवेदन किया है। अधिकारियों की मानें तो टेंडर खोलने से लेकर अलॉट करने में 20 से 25 दिन का समय लग जाएगा। इसके बाद एजेंसी को काम शुरू करने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि अगस्त के आखिर तक ही एजेंसी काम शुरू करेगी। इस टेंडर पर 5 साल में करीब 30 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
-
वार्ड 1 से 10 के टेंडर के लिए मांगी प्रशासनिक मंजूरी
वार्ड 1 से 10 का डोर टू डोर का टेंडर भी अगस्त माह में खत्म हो जाएगा। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने नए टेंडर के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम प्रशासन की तरफ से वार्ड 1 से 10 के लिए करीब 25 करोड़ का एस्टीमेट मंजूरी के लिए भेजा है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद यह टेंडर भी लगा दिया जाएगा।

43 टिप्पर की मदद से निगम उठाएगा कचरा
एक जुलाई से निगम वार्ड 11 से 20 में घरों से कचरे का उठान करेगा। इसके लिए निगम की तरफ से 43 टिप्पर लगाए गए हैं। इसके अलावा 6 ट्रैक्टर ट्रॉली व एक जेसीबी की भी मदद ली जाएगी। वार्ड 11 से 20 में प्रतिदिन करीब 125 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन


मुखयालय ने डोर टू डोर की टेंडर अवधि में फिर से बदलाव कर 5 साल कर दिया है। अब इसी के अनुसार वार्ड 11 से 20 का टेंडर लगाया गया है।
- डॉ. प्रीतपाल सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें