फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मॉडल रोड पर अब खर्च होंगे 35 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के राजगढ़ रोड को सपरा अस्पताल से गंगवा पार नेशनल हाईवे बाईपास तक प्रस्तावित मॉडल रोड के निर्माण की अनुमानित लागत (एस्टीमेट) में संशोधन किया गया है। अब अनुमानित लागत बढ़कर करीब 35 करोड़ रुपये हो गई है। बीएंडआर ने इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय के माध्यम से सरकार तक भिजवाया है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2019 में बीएंडआर अधिकारियों ने इस राजगढ़ रोड का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भिजवाया था। मगर इसी बीच नई एचएआर लागू कर दी गई। मुख्यालय ने अधिकारियों को नई एचएसआर के मुताबिक एस्टीमेट बनाकर भिजवाने के आदेश दिए। अधिकारियों ने नया एस्टीमेट बनाकर भिजवा दिया। इसी बीच लॉकडाउन लग गया, जिससे यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अधिकारियों ने एस्टीमेट बनाकर भिजवाया, लेकिन मुख्यालय से इसे मंजूरी नहीं मिली। वर्ष 2023 में अधिकारियों ने इसे मॉडल रोड बनाने का फैसला किया। पिछले साल ही मुख्यमंत्री ने भी इस रोड को मॉडल रोड बनाने को मंजूरी भी दे दी।
दूसरी दफा बढ़ाई अनुमानित लागत
पहली दफा बीएंडआर ने इस रोड के नवीनीकरण के कार्य की अनुमानित लागत 10 करोड़ रुपये आंकी थी। मगर बाद में अधिकारियों ने इस रोड को मॉडल रोड बनाने का फैसला किया गया तो अनुमानित लागत को संशोधित किया गया और मॉडल रोड की अनुमानित लागत 29 करोड़ रुपये बनाकर प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया। अब अधिकारियों ने दूसरी दफा अनुमानित लागत में संशोधन किया है, जो अब बढ़कर करीब 35 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

मॉडल रोड में ये कार्य किए जाएंगे
बालसमंद नहर से नेशनल हाईवे तक तक सड़क निर्माण के साथ-साथ फुटपाथ व डिवाइडर भी बनाया जाएगा। इस हिस्से पर नई स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। सपरा अस्पताल से लेकर नेशनल हाईवे तक इस रोड को सुंदर बनाने के लिए रोड फर्नीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। रोड फर्नीचर में कैट आई, ट्रैफिक सेफ्टी कोन, कॉनवेक्स मिरर, मीडियन मार्कर, सोलर ब्लिंकर, रोड बोलार्ड आदि आइटम शामिल होती है। ये न सिर्फ यातायात को सुरक्षित बनाती है, बल्कि रोड की सुंदरता भी बढ़ाते हैं।

मॉडल रोड का एस्टीमेट रिवाइज कर मुख्यालय भिजवा दिया है। एस्टीमेट में रोड फर्नीचर का खर्चा सहित कुछ अन्य खर्च भी शामिल किए गए हैं। इस एस्टीमेट को सरकार से मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - अजीत सिंह, एसई, बीएंडआर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें