फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अब हर माह के दूसरे रविवार को लगेगा विशेष टीकाकरण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब हर महीने के दूसरे रविवार को विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। शिविर के लिए स्थान हर महीने बदलता रहेगा, जिसे विभाग समय–समय पर निर्धारित करेगा।
विज्ञापन

यह पहल विशेषकर उन कामकाजी अभिभावकों के लिए लाभकारी होगी, जो सप्ताह के दिनों में अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करवा पाते। रविवार होने के कारण वे आसानी से बच्चों को टीकाकरण के लिए ला सकेंगे। शिविर में बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया जाएगा। दिसंबर माह से शुरू होने वाले इस विशेष शिविर के लिए विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। शिविर में एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगे। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाना है।
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने बताया कि हर दूसरे रविवार लगने वाले इस शिविर के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा। शिविर में बच्चों को पोलियो, निमोनिया, टीबी, हेपेटाइटिस-बी, टिटनेस, मेनिनजाइटिस, गलघोंटू, खसरा, रूबेला, रोटावायरस और काली खांसी से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। वहीं गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगाया जाएगा। सामान्य दिनों में टीकाकरण नागरिक अस्पताल सहित विभिन्न निर्धारित स्थानों पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें