फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेड़ी चौपटा के किसान आंदोलन में किसानों को भेजे जा रहे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। खेड़ी चौपटा में फरवरी 2024 में हुए किसान आंदोलन के मामले में किसानों को कोर्ट की तरफ से गिरफ्तारी नोटिस भेजे जा रहे हैं। किसान कुलदीप खरड़, दशरथ मलिक, कैलाश उमरा इत्यादि ने बताया कि इसके विरोध में 5 मई को खेड़ी चौपटा और 7 जून को मय्यड़ टोल प्लाजा पर किसानों की पंचायत हुई थी। इसके बाद 10 जून को हिसार उपायुक्त से मुलाकात हुई और उसके बाद 17 जून को उपायुक्त से दूसरी बार मीटिंग हुई तो उपायुक्त अनीश यादव ने किसानों को आश्वासन दिया है कि आंदोलन के बाद किसानों के साथ हुए समझौते को लागू करवाया जाएगा और सभी किसानों पर दर्ज मुकदमे जल्द ही वापस करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 में हुए आंदोलन के दौरान तत्कालीन उपायुक्त उत्तम सिंह और तत्कालीन हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद की अध्यक्षता में किसानों की कमेटी से समझौता हुआ था। समझौते में तय हुआ था कि किसी किसान पर कोई केस दर्ज नहीं होगा। आंदोलन में कई किसान घायल भी हुए थे। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने 22 किसानों के नाम और 400 अन्य अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दिए थे। पुलिस ने कोर्ट में चालान भी पेश कर दिया है। किसानों को इसकी जानकारी तब मिली जब उन्हें कोर्ट की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। अगर जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तय कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें