फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर नायब तहसीलदार समेत दो कर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जन संवाद और सीएम विंडो पोर्टल पर दर्ज नागरिकों की शिकायतों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर खेड़ी जालब उप तहसील के नायब तहसीलदार समेत दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वीरवार को जिला सचिवालय परिसर में आयोजित बैठक में नायब तहसीलदार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इस पर एडीसी लक्षित सरीन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कार्यालय के दो कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एडीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी कार्यों के प्रति गंभीरता व जिम्मेदारी बरतने और निर्धारित बैठकों में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों से जुड़े कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में दोनों पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि जन संवाद और सीएम विंडो सरकार के महत्वपूर्ण माध्यम हैं जिनके जरिये नागरिक अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाते हैं।
वहीं लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम राजेश खोथ ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। सीवरेज सफाई में लापरवाही की शिकायत पर उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने और जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें