फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंचा, गंभीर

Fri, 07 Nov 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव कुलाना में दिल दहला देने वाली घटना हुई। देर शाम घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची अन्नू पर अचानक 10-12 कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन


कुत्तों ने बच्ची के सिर, कमर और पांवों को बुरी तरह नोंच डाला। इतना ही नहीं, कुत्ते उस मासूम बच्ची को कभी इधर तो कभी उधर घसीटते रहे।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी ताई मौके पर पहुंची और कुत्तों के चंगुल से मासूम बच्ची को बचाया। परिजन उसे हांसी के सामान्य अस्पताल में ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया।

अन्नू के पिता सज्जन सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम अन्नू घर के बाहर गली में खेल रही थी। उसी वक्त अचानक दस बारह कुत्तों का झुंड आया और उन्होंने बेटी पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


कुत्ते बच्ची को कभी हाथ तो कभी पैरों पर नोंचने लगे। बच्ची जोर-जोर से चिल्लाती रही, लेकिन खूंखार कुत्तों ने उसे नहीं छोड़ा।

बच्ची की रोने की आवाज सुनकर गली से गुजर रही उसकी ताई संतोष ने यह सब देख लिया। संतोष ने अन्नू को कुत्तों के बीच निकाला, जिसके बाद परिजनों ने उसे हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।

यहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। बच्ची का अब सामान्य अस्पताल हिसार में इलाज चल रहा है। अन्नू के पिता मजदूरी करते हैं। उनके दो बड़े बहन-भाई हैं।

हिसार में हो चुकी है ऐसी घटना
करीब दो महीने पहले हिसार शहर में भी ऐसी ही घटना हो चुकी है। एक मजदूर की बच्ची को एक कुत्ता सिर पकड़कर घसीटता हुआ ले जा रहा था, जिसे गली के लोगों ने बचा लिया था। उसका भी सामान्य अस्पताल में इलाज करवाया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें