हिसार। श्री दिगम्बर जैन पंचायत नागोरी गेट की गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 30 मई तक नामांकन किए जाएंगे। चुनाव अगले माह आठ जून को श्रीदिगम्बर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागोरी गेट में करवाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी अभिषेक अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि चुनाव के संबंध में 13 मई को प्रारंभिक सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 13 मई से 27 मई तक आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती हैं। आपत्तियों का निपटारा 28 मई को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 मई को किया जाएगा। 30 मई को सभी छह पदों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे।
दोपहर बाद 2 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न अलाट कर दिए जाएंगे। मतदान आठ जून को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक श्रीदिगम्बर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाया जाएगा। मतदान की समाप्ति पर मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
चुनाव अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन उनके कार्यालय चेंबर नंबर 125 न्यायिक कॉम्पलेक्स, ब्लॉक-1 हिसार में नामांकन भरे जा सकेंगे। इसके अलावा जिला रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी कार्यालय, चौथी मंजिल, लघु सचिवालय हिसार में आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी।