फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी को जिला बनाने के लिए कमेटी के सामने नहीं आया कोई प्रस्ताव : दुष्यंत

Tue, 16 May 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी। पत्रकारों से बातचीत करते डिप्टी सीएम।
विज्ञापन
हांसी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को कहा कि हांसी को जिला बनाने के लिए उनकी अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है। जब तक इस पर कोई प्रस्ताव नहीं आता, मुझे नहीं लगता कि सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। अगर हांसी को जिला बनाना है तो विधायक निर्धारित मानकों व प्रक्रिया को पूरा कराते हुए प्रस्ताव दें, तो अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हांसी में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए रेस्ट हाउस का लोकार्पण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कमेटी के पास जिला व सब डिविजन बनाने के लिए जो प्रस्ताव डिप्टी कमिश्नर द्वारा भेजे गए थे, उसमें जिला बनाने के लिए पांच लाख व सब डिविजन के लिए दो लाख की आबादी का प्रस्ताव था। जिला बनाने के लिए गोहाना व असंध का प्रस्ताव आया था। हांसी को जिला बनाने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया। जिला बनाने के लिए पांच लाख की आबादी, तीन सब डिवीजन, 6 ब्लॉक और 100 से ऊपर गांव होने चाहिए। हमारी कमेटी के पास जितनी जल्दी प्रस्ताव आएगा हम उस पर उतना ही जल्दी निर्णय लेंगे।
हांसी में होंगे करोड़ों रुपये से विकास कार्य
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन सरकार ने पिछले लगभग तीन वर्षों में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से हांसी को 288 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। इनमें लगभग 125 करोड़ रुपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं और बहुत से कार्य जल्द पूर्ण हो जाएंगे। 28 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सड़कें बनाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 125 करोड़ रुपये के कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे। हांसी के नए विश्राम गृह पर लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत आई है और इसे एक साल की अवधि में पूरा किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना, खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जिलाध्यक्ष अमित बूरा, राहुल मक्कड़, कर्ण सिंह दैपल, डॉ अजीत सिंह, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, शिव कुमार कुलाना, रविन्द्र सैनी, बाली भाटोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें