फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर समय नहीं किया बर्बाद : प्रिया बंसल

विज्ञापन
जिले में टॉपर रहीं प्रिया बंसल को मिठाई ​खिलाते स्कूल स्टाफ सदस्य। संवाद 
विज्ञापन
उकलाना (हिसार)। आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उकलाना की छात्रा प्रिया बंसल ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा प्रिया बंसल ने बताया कि उसने मोबाइल का सदुपयोग करके पाठ्यक्रम की तैयारी की। सोशल मीडिया पर समय बर्बाद नहीं किया। प्रिया बंसल के पिता दुकानदार और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर आर्य कन्या प्रबंधक कमेटी के प्रधान शुगन गोयल, उपप्रधान रोशन लाल मितल, सचिव रामकुमार गोयल, सदस्य गौरव गुप्ता व प्रिंसिपल कृष्णा गोयल ने छात्रा के घर पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रबंधक कमेटी के प्रधान शुगन गोयल ने बताया कि उन्हें छात्रा प्रिया बंसल पर गर्व है। उन्होंने कहा कि छात्रा प्रिया ने स्कूल के शिक्षकों व माता-पिता से मिली प्रेरणा से यह कीर्तिमान किया है। प्रिंसिपल कृष्णा गोयल ने बताया कि छात्रा प्रिया बंसल ने सराहनीय कार्य करते हुए स्कूल व उकलाना का राम रोशन किया है। उन्होंने बताया प्रिया से प्रेरणा लेकर स्कूल की दूसरे छात्राएं भी परचम लहराएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें