हिसार। विश्वविद्यालयों में अब ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन मोड में कोर्स शुरू करने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नीकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से अनुमति नहीं लेनी होगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में भी इसके लेकर पत्र मिला है।
विवि प्रशासन नए सत्र से कई ऑनलाइन व ऑफलाइन कोर्स शुरू कर रहा है। उच्च शैक्षणिक संस्थानों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इसके तहत अब विश्वविद्यालयों को कुछ कोर्सेस को ओडीएल या ऑनलाइन प्रोग्राम की पेशकश के लिए एआईसीटीई की बिना मंजूरी के भी शुरू करने की अनुमति रहेगी। इसके साथ ही खास बात यह है कि नए नियम केंद्रीय व प्रदेश के अलावा प्राइवेट यूनिवर्सिटी में भी लागू होंगे। वहीं विश्वविद्यालय बिना एनओसी के मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, टूरिज्म और ट्रैवल क्षेत्र में ओडीएल कोर्सेस ऑफर करके के लिए आयोग के पास आवेदन जमा कर सकते हैं। हालांकि तकनीकी कोर्सेस को चलाने के लिए विश्वविद्यालय को एआईसीटीई से एनओसी से प्राप्त करनी होगी। इसके साथ ही डिम्ड विश्वविद्यालयों के लिए नया नियम लागू नहीं होगा।
-
एआईसीटीई की तरफ से पत्र आया था, जिसमें लिखा हुआ था की जो कोर्स यूजीसी के मानकों को पूरा करते हैं उन्हें शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय को एआईसीटीई ले परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। विवि अपने स्तर पर वे कोर्स शुरू कर सकती है। जीजेयू में नए सत्र से कई ऑनलाइन कोर्स शुरू किए जाएंगे। -
प्रो, विनोद छोकर, कुल सचिव, जीजेयू।