फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरसों-गेहूं बेचने वाले 17617 किसानों को 212.89 करोड़ का भुगतान

Thu, 02 May 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों पर सरसों व गेहूं की उपज बेचने वाले 17617 किसानों के खातों में 212.89 करोड़ का भुगतान कर दिया है। जिले से 3.43 लाख क्विंटल सरसों गोदामों में पहुंची हैं। इसकी एवज में 16365 किसानों के खातों में 197.23 करोड़ का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार गेहूं बेचने वाले 1261 किसानों के खातों में भी 15.65 करोड़ की राशि पहुंच चुकी है। अभी खरीदी गई सरसों में से करीब 53 प्रतिशत का भुगतान बाकी है।
जिले की दादरी और बाढड़ा मंडी समेत झोझूकलां केंद्र पर सरसों की खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई थी। जिले की मंडियों में 9.44 लाख क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से 7.69 लाख क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। इसके अलावा 3.61 लाख क्विंटल की उठान हो चुकी है। 3.11 लाख क्विंटल की उठान बाकी है। इसके अलावा 1.75 लाख क्विंटल सरसों की अभी खरीद बाकी है।
विज्ञापन

गेहूं की बात करें तो पांच केंद्रों पर एक मई की सुबह तक 3.31 लाख क्विंटल की आवक हुई, जिसमें से एजेंसी ने 2.60 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा है। फूड एंड सप्लाई विभाग ने 2500 क्विंटल गेहूं की एवज में 56 किसानों के खातों में 56 लाख की राशि का भुगतान किया है, जबकि हैफेड ने 64 हजार क्विंटल गेहूं की एवज में 1205 किसानों के खातों में 15.10 करोड़ का भुगतान किया है।


तीनों केंद्रों पर सरसों आवक और खरीद की ये है स्थिति

एक मई की सुबह तक दादरी मंडी में 5.80 लाख क्विंटल की आवक हुई है और इसमें से 4.64 लाख क्विंटल की खरीद की गई है। इसी प्रकार बाढड़ा मंडी में 2.24 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है और इसमें से 2.06 लाख क्विंटल की खरीद हुई है। झोझूकलां केंद्र पर 1.40 लाख क्विंटल आवक और 96708 क्विंटल की खरीद की गई। 48180 किसान सरसों की पैदावार लेकर खरीद केंद्रों पर पहुंचे हैं।


पांचों केंद्रों पर गेहूं की आवक व खरीद की स्थिति
दादरी मंडी में एक मई की सुबह तक 1.33 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई। इसमें से एजेंसियों ने 1.16 क्विंटल की खरीद की। बाढड़ा मंडी में 58 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा। इसमें से एजेंसी ने साढ़े 26 हजार क्विंटल खरीदा। बौंदकलां में 88320 क्विंटल आवक में से साढ़े 74 हजार क्विंटल खरीदा गया। छपार केंद्र पर 42 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा। इसमें से 27 हजार क्विंटल की खरीद हुई। झोझूकलां में 10 हजार क्विंटल गेहूं की आवक और 6 हजार क्विंटल की खरीद हुई।
विज्ञापन



54200 किसान कटवा चुके गेटपास
सरसों और गेहूं बेचने के लिए जिले में अब तक 54200 किसान गेटपास कटवा चुके हैं। इनमें से सरसों के 48180 और गेहूं के 6020 गेटपास कटे हैं। दादरी मंडी में सरसों के 29486 व गेहूं के 2304, बाढड़ा मंडी में सरसों के 11803 तो गेहूं के 890, झोझूकलां में सरसों के 6891 तो गेहूं के 165 गेटपास कटे हैं। छपार में गेहूं के 885 तो बौंदकलां में 1776 गेटपास कटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें