फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में नहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर: नमी वाली हवाओं ने बढ़ाई उमस, 30 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Thu, 29 May 2025 11:04 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी मौसम के असर से राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में अंधड़ और हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में सिर्फ आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश में ज्यादा असर नहीं हो रहा है। हालांकि इसके प्रभाव से साथ लगते प्रदेश राजस्थान में बारिश की काफी गतिविधियां हो रही हैं। वहीं, नमी वाली हवाओं के चलने से उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। 30 मई को एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा। संभावना है कि इसके असर से प्रदेश में बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग ने भी 30 मई को बारिश व तेज हवाओं के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी मौसम के असर से राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में अंधड़ और हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में सिर्फ आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बावजूद इसके तापमान सामान्य से नीचे रहा। सिरसा में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से ऊपर रहा। बुधवार को नौतपा के चौथे दिन उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
30 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद 2 जून को भी नया विक्षोभ सक्रिय होने से माह के पहले सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी में बारिश ने दी गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना

रेवाड़ी में हुई बारिश ने लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई है। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई बारिश के कारण तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वर्तमान में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है। 31 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा, जिसमें उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी और बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में और कमी आएगी।

उल्लेखनीय है कि इस समय नौतपा के दिन चल रहे हैं, जो आमतौर पर तीव्र गर्मी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार बदले मौसम ने नौतपा के दौरान लोगों को काफी राहत दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश ने न केवल गर्मी से निजात दिलाई, बल्कि मौसम को भी खुशनुमा बना दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें