फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सूरज के हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग, तीन टीमें दे रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी-हिसार। हांसी में शनिवार रात एनएच-10 मॉल में जॉकी कंपनी के शोरूम मैनेजर सूरज जैन के हत्यारोपियों का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने एक नामजद सहित सहित पांच हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज की है। हांसी पुलिस और सीआईए की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजन सूरज का शव हिसार स्थित घर ले आए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूरज के पिता दीपक जैन की रिपोर्ट पर हिसार निवासी साहिल और उसके चार अज्ञात दोस्तों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने साहिल के घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रही काले रंग की स्कॉर्पियो का भी पता लगाने में जुटी है। हमलावर इसी गाड़ी से आए थे और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पूरी वारदात मॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। इसमें हमलावर सूरज को थप्पड़ मारते हुए दूर ले जाते हैं। एक युवक उसके सीने पर चाकू से वार करता है। इसके बाद सूरज वहीं गिर पड़ता है। हमलावर स्कॉर्पियो में सवार होकर भागते हैं। मॉल में कार्यरत लोग डस्टबिन को सड़क पर धकेलकर स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश भी करते हैं पर चालक गाड़ी भगा ले जाता है। पुलिस के मुताबिक मॉल में कार्यरत लोगों से प्रारंभिक पूछताछ में युवती को लेकर विवाद सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चेहरों की पहचान की जा रही है। साइबर सेल की मदद से साहिल की मोबाइल लोकेशन को ट्रैस किया जा रहा है। आसपास के थानों को भी सूचना देकर काली स्कॉर्पियो पर नजर रखने को कहा गया है। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या था मामला

शनिवार रात करीब पौने नौ बजे स्कॉर्पियो में सवार होकर 4-5 युवक एनएच 10 मॉल पहुंचते हैं। यहां हिसार के मॉडल टाउन निवासी सूरज जैन से बात करते हैं और इसी दौरान उसे पीटने लगते हैं। एक युवक चाकू से वार करता है जिससे सूरज की मौत हो जाती है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमलावरों में से साहिल की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें